मेरठ, मार्च 30 -- मेरठ के फलावदा निवासी रिटायर्ड शिक्षक को पुलवामा आतंकी हमले की साजिश में शामिल बताकर साइबर अपराधियों ने धमकाया और 14 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। महाराष्ट्र पुलिस हेडक्वार्टर का अधिकारी बताकर पीड़ित को धमकाया गया और बताया कि आतंकियों के पास से रिटायर्ड शिक्षक के आधार कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद हुए। साथ ही आतंकियों के फोटो भी रिटायर्ड शिक्षक के मोबाइल फोन पर भेजे और गिरफ्तारी का डर दिखाकर धमकाया गया। इसके बाद दो बार में 38 लाख रुपये की रकम ठग ली गई। हालांकि बाद में बताया गया कि ये रकम एक माह में वापस कर दी जाएगी। अब इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। फलावदा थानाक्षेत्र के गांव अमरौली उर्फ बड़ा गांव निवासी मदनपाल रिटायर्ड शिक्षक है। 11 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे मदनपाल के मोबाइल फोन पर एक कॉल आया। दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.