मेरठ, फरवरी 27 -- मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। भाकियू कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला फूंकने पहुंचे थे। जिनको पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने हंगामा कर रहे चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और थाने ले आए। जहां भाकियू चढूनी गुट के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.