मेरठ, मार्च 7 -- पाकिस्तानी नागरिक सबा के पक्ष में उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में दस्तावेज दाखिल किए हैं। पुलिस ने सबा पर फर्जीवाडा कर वोटर कार्ड बनवाने और कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद सबा को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। सबा पक्ष के अधिवक्ता ने खुलासा किया है कि पुलिस ने किसी नाजिया नाम की महिला के वोटर कार्ड को सबा का बताते हुए गलत मुकदमा दर्ज किया है। ये भी खुलासा किया कि नाजिया नाम की महिला सठला गांव में मौजूद है। इस मामले में शनिवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है। जली कोठी 302/13 नादिर अली बिल्डिंग देहली गेट निवासी सबा मसूद पाकिस्तानी नागरिक है और पिछले 33 साल से मेरठ में रह रही है। सबा मसूद का निकाह मेरठ निवासी फरहत मसूद से 1988 हुआ था। वर्ष 1993 में सबा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.