मेरठ, जून 6 -- मेरठ। परतापुर क्षेत्र स्थित बहादुरपुर गांव के रजवाहे में गुरुवार सुबह एक छात्रा की सिर कटी लाश पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस दौड़ी और लाश को बाहर निकाला। काफी तलाश के बाद भी मृतका का कटा हुआ सिर बरामद नहीं हो सका। मृतका की तलाशी ली तो एक पर्ची पर लिखा मोबाइल नंबर मिला, जो प्रेमी का था। इसके बाद छात्रा की पहचान दौराला के दादरी गांव निवासी 17 वर्षीय आस्था के रूप में हुई। खुलासा हुआ कि छात्रा के प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने ही हत्या की है। हॉरर किलिंग के बाद सिर काटकर गंगनहर में फेंका गया, जबकि धड़ को परतापुर में रजवाहे में फेंका गया। पुलिस ने मृतका की मां, मामा, ममेरे और मौसेरे भाइयों को हिरासत में लिया है। जिस कार में लाश को रखकर ठिकाने लगाया था, उसे भी बरामद कर लिया गया। परतापुर के बहादुरपुर गांव के बाहर रजवाहे में गुरुवार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.