मेरठ, जनवरी 27 -- शास्त्रीनगर सेक्टर 3 में पतंग उड़ाने से रोकने और डांटने पर 9वीं के छात्र ने जान दे दी। घर की दूसरी मंजिल के कमरे में छात्र ने फांसी लगा ली। छात्र लगातार कई दिन से पतंग उड़ा रहा था, जिसे लेकर मां ने बेटे को उसके दोस्तों के सामने डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर सोमवार आत्मघाती कदम उठा लिया। शास्त्रीनगर सेक्टर-3 मकान नंबर-5 निवासी 14 वर्षीय अनंत चौहान विद्या मंदिर स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ता था। अनंत के पिता विनय चौहान ड्राइवर है। पिता विनय चौहान ने बताया कि अनंत पिछले 3 दिन से लगातार पतंग उड़ा रहा था। बसंत पंचमी के दिन बारिश होने के बाद भी अनंत नहीं माना और पतंग उड़ाने छत पर पहुंच गया था। 26 जनवरी को छुट्टी के दिन भी अनंत सुबह से दोस्तों के साथ पतंग उड़ाने अपनी छत पर चला गया। इसी बात को लेकर अनंत को उसकी मां ने दोस्...