मेरठ, अप्रैल 30 -- मेरठ। शास्त्री नगर सेक्टर-2 में महिलाओं ने नोटिस चस्पा करने गई आवास विकास परिषद टीम का जमकर विरोध किया। महिलाओं ने परिषद कर्मियों की नहीं सुनी और चस्पा किए गए नोटिस फाड़ दिए। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची परिषद टीम महिलाओं के विरोध के बाद नोटिस चस्पा करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। हालांकि सुबह 10 बजे पहुंची टीम ने कुछ मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए थे लेकिन बाद में महिलाओं ने एकत्र होकर विरोध शुरू कर दिया। परिषद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं ने नहीं सुनी। नोटिस फाड़ने से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। यह भी पढ़ें- मेरठ : नोटिस चस्पा करने पहुंची परिषद टीम का विरोध, नोटिस फाड़े सूचना पर और ज्यादा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट : व्यापारियों से बनी बात, सेक्...