मेरठ : नीला ड्रम केस में अभियोजन ने कोर्ट में की बहस
मेरठ, जून 3 -- नीला ड्रम केस यानी सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में अभियोजन की ओर से बहस हुई। केस फाइनल बहस में चल रहा है और कोर्ट ने बुधवार की तारीख दी है। इस मामले में आज भी अभियोजन की बहस जारी रहेगी। इसके बाद फाइनल बयान कोर्ट में दाखिल किए जाएंगे। ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ राजपूत की तीन मार्च 2025 की रात घर के अंदर ही पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। लाश के टुकड़े किए और नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था। इसके बाद दोनों हत्यारोपी साहिल और मुस्कान हिमाचल घूमने के लिए चले गए थे। 17 मार्च को दोनों वापस मेरठ लौटे और इसके बाद 18 मार्च को गिरफ्तारी हुई। मुस्कान और साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने सौरभ की लाश घर के अंदर ही नीले ड्रम से बरामद की थी।इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई राहुल की तहरीर पर मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.