मेरठ : नहीं हो सकी एआई की ऑनलाइन परीक्षा, दोबारा होगा पेपर
मेरठ, जुलाई 4 -- मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी एनईपी द्वितीय सेमेस्टर में 'एआई फॉर ऑल' की आंतरिक परीक्षा नहीं हो पाई। छात्र एवं कॉलेज दो दिनों तक ऑनलाइन परीक्षा के लिए सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक जूझते रहे। अधिकांश छात्र-छात्रा लॉगइन नहीं कर सके। हजारों छात्रों की परीक्षा छूटने पर विवि ने उक्त पेपर की आंतरिक परीक्षाएं फिर से कराने का फैसला लिया है। विवि इसके लिए अलग से कार्यक्रम जारी करेगा। हालांकि 'एआई फॉर ऑल' की बाह्य परीक्षा सात जुलाई को दो से 3.30 बजे तक पूर्व निर्धारित केंद्रों पर पर होगी। छात्र द्वितीय सेमेस्टर के प्रवेश पत्रों के साथ इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। कैंपस में परीक्षा केंद्र कांशीराम शोधपीठ में होगा。 यह भी पढ़ें- एक साथ नहीं भरे जाएंगे एक्स-मुख्य परीक्षा फॉर्मफेडरेशन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.