मेरठ, अप्रैल 20 -- मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल, वेद व्यास पुरी की छात्रा अन्विता जैन (कक्षा XII B) ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए अपनी पुस्तक "When The Stars Remembered Me" का सफल प्रकाशन किया। यह उपलब्धि उनके कल्पनाशील दृष्टिकोण, लेखन कौशल और समर्पण का प्रतीक है। कम आयु में इस प्रकार की साहित्यिक रचना न केवल सराहनीय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक भी है। विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा अन्विता को इस विशेष उपलब्धि पर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय परिवार को अन्विता की इस सफलता पर गर्व है और आशा है कि वे भविष्य में भी अपनी सृजनात्मकता के माध्यम से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.