मेरठ, अप्रैल 13 -- मेरठ। सोमवार को मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक शुरू होने से पहले शहर में भारी राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। सेंट्रल मार्केट के विस्थापित दुकानदारों के समर्थन में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने अपनी मांगों को लेकर मेयर और नगर आयुक्त के घेराव का ऐलान किया था, जिसके चलते पुलिस प्रशासन पहले से ही मुस्तैद नजर आया। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता बोर्ड बैठक स्थल की ओर बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें विश्वविद्यालय के गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे सेंट्रल मार्केट मामले में मेयर और नगर आयुक्त का घेराव करेंगे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.