मेरठ, अप्रैल 30 -- हिंदू पंचांग के अनुसार दो मई से ज्येष्ठ माह का शुभारंभ होने जा रहा है, जो 29 जून तक चलेगा। यह महीना भगवान हनुमान के भक्तों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस पूरे माह में पड़ने वाले मंगलवार को "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष ज्येष्ठ मास का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि इसमें अधिक मास (मलमास) का संयोग बन रहा है, जिसके चलते 19 साल बाद एक दुर्लभ स्थिति उत्पन्न हुई है और पूरे आठ बड़े मंगल पड़ रहे हैं। ज्योतिषचार्य विभोर इंदुसुत के अनुसार मध्य भाग वाले शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष को अधिक मास या पुरुषोत्तम मास के रूप में माना जाता है। इस वर्ष ज्येष्ठ माह में अधिक मास होगा। जिस वर्ष अधिक मास होता है उसमें एक ही माह दो बार पड़ता है। एक ही महीने के दो कृष्ण पक्ष और दो शुक्ल पक्ष ...