मेरठ, जून 23 -- नगर निगम के वार्ड संख्या 20 स्थित कसेरु खेड़ा क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है। क्षेत्र निवासी पारस गुप्ता ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में नलों से गंदा, मटमैला एवं दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी के उपयोग से बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा पेट दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- दूषित पेयजल से कसेरुखेड़ा के लोग परेशान स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई लोग बीमार भी हो चुके हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई न...