मेरठ, अप्रैल 13 -- मेरठ में किला रोड स्थित 99 स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटों ने आसपास के दो मकानों को भी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी दीवारों में दरारें आ गईं। मकान का लगे सीसीटीवी कैमरे भी जलकर राख हो गए। जानकारी के मुताबिक शामली निवासी बासित अली ने यह स्टोर करीब छह महीने पहले ही खाली प्लॉट पर बनाकर शुरू किया गया था। आग लगने के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और करीब पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। उधर, अग्निशमन अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट मा...