मेरठ, अप्रैल 22 -- नेशनल हाईवे-58 पर शोभापुर गांव के सामने मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। चार दोस्तों की तेज रफ्तार बाइक ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस दौरान दो दोस्तों की मौत हो गई, बाकी दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद चारों युवक एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डाबका निवासी दीपक की मंगलवार को शादी थी और बारात परतापुर गई थी। शादी में शामिल होने के लिए डाबका निवासी 18 वर्षीय जतिन अपने तीन दोस्तों सनी, चिराग और चीनू निवासीगण मलियाना के साथ बाइक से गया था। यह भी पढ़ें- सुपौल: तेज रफ्तार का कहर: ट्रक बाईककी आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत रात दो बजे सनी, चिराग और चीनू एक ही बाइक से जतिन को घर छोड़ने जा रहे थे। कंकरखेड़ा क्षेत्र में शोभापुर गा...