मेरठ, अप्रैल 3 -- इंचौली क्षेत्र के जलालपुर गांव के एक ही परिवार के तीन किशोर समेत चार लोग मखदूमपुर गंगा में डूब गए। सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। हादसे के बाद हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबने वालों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जलालपुर निवासी करीब 100 वर्षीय भगवती शुक्रवार को निधन हो गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए मखदुमपुर गंगाघाट पर आए थे। अंत्येष्टि के बाद अभिषेक (22 वर्ष), हिमांशु (17 वर्ष), दीपांशु (17 वर्ष) और प्रियांशु (15 वर्ष) नहाने के लिए दूसरे स्थान पर चले गए। इस दौरान नहाते वक्त वह गंगा में समा गए। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से डूबने वालों की तलाश क...