मेरठ : दस करोड़ की जीएसटी चोरी में पांच साल से फरार चल रहा वांटेड दबोचा
मेरठ, जून 13 -- मेरठ। ईओडब्ल्यू ने मुजफ्फरनगर में 10 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मुकदमे में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी जुनैद सैफी को दबोच लिया। आरोपी को मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर पुलिस के हवाले किया गया है। इस मामले में वर्ष 2021 में मंसूरपुर थाने में ही मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रकरण की जांच फिलहाल ईओडब्ल्यू कर रही है।
विशेष जानकारी ईओडब्ल्यू के मेरठ सेक्टर के एसपी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में वर्ष 2021 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में 66-आईटी एक्ट और जीएसटी एक्ट की धारा भी लगाई गई थी। मुकदमे में जुनैद सैफी पुत्र नासिर सैफी निवासी जहांगीर पट्टी सुजडू चुंगी मुजफ्फरनगर को नामजद कराया गया था।
आरोपी का खुलासा खुलासा किया गया कि जुनैद ने साथियों के साथ मिलकर एक फर्जी फर्म श्री-राजकमल ट्रेडर्स मुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.