मेरठ : थर्ड डिग्री प्रकरण में एसएसपी से मिले सपा विधायक अतुल प्रधान
मेरठ, अगस्त 23 -- मेरठ। किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को एसएसपी कार्यालय में थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में शनिवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान सपा नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति से मुलाकात कर प्रकरण की जांच की जानकारी ली। जांच में अब तक हुई कार्रवाई पर सवाल उठाए। इसके अलावा शाम को सपा विधायक और भाटी एडीजी भानु भास्कर से भी मिले। सपा विधायक अतुल प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष करम सिंह गूमी, वरिष्ठ नेता आदिल चौधरी, प्रदीप कसाना सहित सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ नवागत एसएसपी से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव भी मौजूद रहे। नए एसएसपी के सामने पूरा घटनाक्रम रखते हुए अतुल प्रधान ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ डीआईजी रेंज सहारनपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.