मेरठ : तेज रफ्तार कार मिल्क वैन में घुसी, चार घायल
मेरठ, जून 8 -- मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित संगम चौराहे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार मदर डेयरी की मिल्क वैन में जा घुसी। हादसे में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गाजियाबाद निवासी हरीश कुमार ने लोहियानगर के काजीपुर निवासी रिजवान, उनकी पत्नी बुशरा और मां मुन्नी को मुरादनगर स्थित रिश्तेदारी में भेजने के लिए कार बुक कराई थी। चालक सौरभ रविवार दोपहर उन्हें लेकर मुरादनगर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संगम चौराहे के पास आगे चल रही मदर डेयरी की मिल्क वैन सड़क पार करने के लिए मुड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रही कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वैन के पिछले हिस्से से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सौरभ, रिजवान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.