मेरठ, अप्रैल 13 -- मवाना। तहसील के गांव नारंगपुर जाटोला निवासी सतीश सोमवार को तहसीलदार के कार्यालय पहुंचा और अपने ऊपर डीजल डालने का प्रयास किया। इस दौरान तहसीलदार के अर्दली द्वारा बोतल छीन ली गई। उसके बाद हंगामा हो गया, जिससे पीड़ित की हालत खराब हो गई। जिसे तहसीलदार द्वारा अपनी गाड़ी से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का कहना है कि वह गांव के तालाब पर हुए अवैध कब्जे के विरोध में 1200 लोगों के लिए पिछले साढ़े चार साल से लड़ाई लड़ रहा है। आरोप लगाया है कि तहसीलदार द्वारा उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई है। कब्जा करने वाले को संरक्षण दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.