मेरठ, मई 4 -- लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में रविवार को स्विमिंग पूल में 12 साल के आकिल की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने वॉटर लैंड स्विमिंग पूल के दो मालिक और एक ठेकेदार को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम और एक्सपर्ट कोच की तैनाती के ही स्विमिंग पूल चलाया जा रहा था। सपा के एक दिग्गज नेता के रिश्ते के भाई वासे गाजी निवासी जाटव गेट कोतवाली का पिल्लोखड़ी रोड जनकपुरी में वॉटर लैंड नाम से स्विमिंग पूल है। स्विमिंग पूल को करीब एक महीने पहले पिल्लोखड़ी निवासी यासर मलिक ने 15 हजार रुपये के हिसाब से किराए पर लिया था। इस स्विमिंग पूल में रविवार शाम को करीब सात बजे के आसपास कुछ बच्चे नहाने आए थे। इनमें से एक बच्चा अचानक पानी में डूब गया। बाकी बच्चों ने शोर मचाया तो यासर मालिक और...