मेरठ : डीएलएड परीक्षा में 95 फीसदी से अधिक रही उपस्थिति
मेरठ, सितम्बर 25 -- मेरठ में डीएलएड तृतीय सेमेस्टर 2024 और 2023, 2022, 2021 और 2018 बैक सेमेस्टर की परीक्षा 16 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली में शैक्षिक मूल्यांकन एवं क्रियात्मक शोध और दूसरी पाली में समावेशी शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर सचल दल ने निरीक्षण किया। पहली पाली में 5741 पंजीकृत प्रशिक्षुओं में 5455 उपस्थित और 286 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 95.01 प्रतिशत रही। दूसरी पाली में 5697 पंजीकृत प्रशिक्षुओं में 5421 उपस्थित और 276 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 95.1 प्रतिशत रही। डायट के प्रवक्ता दिनेश कुमार ने इस्माइल इंटर कॉलेज और दुर्गाबाड़ी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।प्रवक्ता सिद्धार्थ सैलत ने आरजी इंटर कॉलेज, सेंट थॉमस कन्या इंटर कॉलेज और खालसा कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Mau News: 14 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.