मेरठ, जून 30 -- दौराला। दौराला-मसूरी मार्ग पर काली नदी पुल के पास सोमवार रात कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मवाना निवासी सब्जी मंडी आढ़ती की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसा बाइक सवार 100 मीटर तक घसीटता चला गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई और चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को मोर्चरी भिजवाया। थाने पर मवाना के मोहल्ला हीरालाल निवासी राजकुमार सैनी ने बताया कि उनका चचेरा भाई 40 वर्षीय कुलदीप सैनी मवाना सब्जी मंडी में सब्जी आढ़ती का काम करता था। 24 जून को बाइक को किसी जगह दौराला में खड़ी कर ट्रेन से देहरादून गया था। सोमवार रात बाइक से कुलदीप सैनी दौराला से मवाना वापस लौट रहा था। काली नदी के पास कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें कुलदीप और ...