मेरठ, अप्रैल 19 -- मेरठ-बागपत जिला सहकारी बैंक में अब किसी प्रकार का कोई प्रोसेसिंस फीस नहीं लिया जाएगा। जल्द ही ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई की सुविधा लॉन्च की जाएगी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति की उपलब्धियों और वर्तमान वित्तीय वर्ष को लेकर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा ने यह घोषणा की है। शनिवार को मेरठ-बागपत जिला सहकारी बैंक के सभागार में मीडिया से बातचीत में चेयरमैन ने पिछले वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि मेरठ-बागपत जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मेरठ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- कीर्तिमान: 2605 करोड़ की जमा राशि के साथ मेरठ जिला सहकारी बैंक प्रदेश में नंबर-1 बैंक ने 2605.78 करोड़ रुपये के कुल निक्षेप (डिपोजिट...