मेरठ, फरवरी 3 -- 108 द्रुत कार्य बल (आएएएफ) मेरठ के प्रांगण में बुजुर्गों की स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल व कुष्ठ रोग जागरुकता चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कमांडेंट धन सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में श्री राम आयुर्वेदिक हॉस्पिटल द्वारा किया गया। शिविर का उद्देश्य बल के कर्मियों, उनके परिजनों एवं परिसर में निवासरत बुजुर्ग नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना व आयुर्वेदिक पद्धति से उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना रहा। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने पोषण, दिनचर्या, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय, विभिन्न रोगों के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी। श्री राम आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों डॉ. रीना विश्नोई, डॉ. कल्पना, डॉ. मनीष एवं उनकी टीम ने उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया व औषधियां भी वितरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.