मेरठ, फरवरी 17 -- मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समाधान किया गया। निगम मुख्यालय, ऊर्जा भवन में प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मेरठ, समेत विभिन्न जनपदों से आए विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतें बिजली अफसरों ने सुनी। उपभोक्ताओं द्वारा बिल, मीटर, विद्युत आपूर्ति तथा कनेक्शन से संबंधित समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। मंडल एवं जिला स्तर पर निस्तारण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। जनसुनवाई के दौरान बिल, मीटर, विद्युत आपूर्ति संबंधी कुल 20 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, कई समस्याओं का मौके पर समाधान कर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.