मेरठ, मई 4 -- गुलफ्शा की हत्या में पुलिस ने उसके प्रेमी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि छह माह से गुलफ्शा सोनू की पत्नी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। सोनू ने उसको समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद ही सोनू ने गुलफ्शा की हत्या कर दी। परीक्षितगढ़ के खूटी गांव के बाहर खेतों में शुक्रवार शाम गुलफ्शा पत्नी मनवीर उर्फ मोनू की दाव से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह को लाश बरामद हुई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गुलफ्शा की कटी हुई अंगुलियां पड़ी मिली, जिससे खुलासा हुआ कि हत्यारोपी के साथ काफी संघर्ष हुआ और इसी दौरान अंगुलियां कटी। यह भी पढ़ें- सोनू हत्याकांड़: तीन हत्यारोपी भेजे जेल, जीजा समेत तीन के नाम प्रकाश में आए पूछताछ करने पर पता चला कि कंकरखेड़ा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.