मेरठ, मई 21 -- भीषण गर्मी के बीच आवास विकास चौराहे के पास खड़ी कार बुधवार को एक व्यक्ति के लिए मौत का सबक बन गई। घंटों तक बंद कार में पड़े रहने से अकाउंटेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का पता उस समय चला जब देर शाम परिजन तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे और कार की पिछली सीट पर उन्हें बेसुध पड़ा देखा। बेटे ने शीशा तोड़कर पिता को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान शास्त्रीनगर एफ-ब्लॉक निवासी हिमांशु कौशिक (45) के रूप में हुई है। वह निजी संस्था में अकाउंटेंट थे और परिवार में पत्नी भारती व दो बेटों के साथ रहते थे। परिजनों के मुताबिक हिमांशु बुधवार सुबह करीब 11 बजे कार लेकर घर से निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार चिंतित हो गया और उनकी तला...