मेरठ : चाइनीज मांझे की चपेट में आया 11वीं का छात्र, हालत गंभीर
मेरठ, जून 15 -- मेरठ के शास्त्रीनगर क्षेत्र में चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। स्कूटी से कोचिंग के लिए मंगल पांडेनगर जा रहा छात्र रास्ते में चाइनीज मांझे की चपेट में आया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह अग्रसेन विहार निवासी 11वीं कक्षा का छात्र श्रेष्ठ पुत्र राजीव रंजन कोचिंग के लिए जा रहा था। इसी दौरान ई-ब्लॉक नाले के पुल पर तेजगढ़ी के पास चाइनीज मांझा अचानक उसके गले में उलझ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने लोगों की मदद से घायल छात्र को आनंद अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और छात्र की हालत पर नजर बनाए हुए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.