मेरठ, मार्च 12 -- ऑनलाइन गेमिंग की लत किस तरह इंसान को अपराध की राह पर धकेल सकती है, इसका सनसनीखेज मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सामने आया है। कर्ज के बोझ से दबे एक पिता ने रुपये जुटाने के लिए अपने ही 15 वर्षीय बेटे के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। उसने बेटे को छिपाकर पत्नी से छह लाख रुपये की फिरौती मांगने की कहानी गढ़ दी। पुलिस ने जांच के दौरान पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बच्चे को मुरादनगर से सकुशल बरामद कर लिया गया। बुधवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।पुलिस के अनुसार अशोक नगर, नगला ताशी निवासी दीपक पुत्र जगपाल ने 10 मार्च को कंकरखेड़ा थाने में सूचना दी थी कि उसका 15 वर्षीय बेटा हर्ष कुमार उर्फ हनी 9 मार्च को कोचिंग के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस ...