मेरठ, मार्च 7 -- पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परिसर में शनिवार शाम एक युवक ने गृहक्लेश में पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर छानबीन की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रदीप यादव (35) पुत्र रामसेवक निवासी गांव भूरेला, जिला हरदोई के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से पल्लवपुरम स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। कुछ दिन पहले वह अपनी पत्नी मधु यादव के साथ गांव गया था। शुक्रवार को ही दोनों गांव से लौटकर आए थे। प्लांट के कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार शाम प्रदीप के घर की खिड़की खुली हुई थी। उन्होंने अंदर देखा तो प्रदीप पंखे से लटका हुआ था और पत्नी संदिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.