मेरठ, मई 4 -- सीबीआई ने गिरफ्तार सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक डॉ. नताशा की घेराबंदी तेज कर दी है। उनके लॉकर और संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। सीबीआई इन लॉकर की जांच करेगी, साथ ही निजी सहायक के नाम पर प्रॉपर्टी की जांच की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर कार्यकाल के दौरान हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग की फाइल और फाइलों के निस्तारण को लेकर भी छानबीन हो रही है। सीबीआई ने मेरठ के सूरजकुंड स्थित सीजीएचएस यानी सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम की अतिरिक्त निदेशक डॉ. नताशा वर्मा और उनके निजी सहायक सनी को गुरुवार को मेरठ स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया था। डॉ. नताशा पर आरोप है कि अपने ही विभाग के कर्मी तरुण कुमार का वापस मेरठ ट्रांसफर करने के लिए सनी के माध्यम से 80 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। यह भी पढ़ें- आवास विकास प्रकरण में अफसरों के होंगे बयान दर्ज, फाइलें...