मेरठ, मई 16 -- मेरठ/बहसूमा। गांव शाहपुर बटावली निवासी एक युवक की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। युवक शुक्रवार शाम शराब के नशे में गंगनहर पुल पर पहुंचा था, जहां संतुलन बिगड़ने से वह नहर में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह युवक का शव पुल के पास झाड़ियों में फंसा हुआ बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक व्याप्त है। शाहपुर बटावली निवासी 26 वर्षीय विकास पुत्र शेर सिंह शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था। बताया गया कि वह शराब के नशे में था। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में गंग नहर पुल से गिरा युवक, तलाश में जुटी पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विकास गांव बटावली के पास स्थित गंग नहर पुल पर पहुंचा और नशे की हालत में पुल की रेलिंग के पास बैठ ...