मेरठ, सितम्बर 26 -- मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में शुक्रवार रात विवाहिता काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर खाने में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार भावनपुर क्षेत्र के छोटा हसनपुर निवासी काजल की करीब सात महीने पहले बक्सर निवासी अक्षय से शादी हुई थी। शुक्रवार रात उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि काजल को खाने में जहर देकर उसकी हत्या की गई है। मृतका के पिता अनीश कुमार की शिकायत पर गंगानगर पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पति अक्षय समेत ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, गंगानगर थाना प्...