मेरठ, अगस्त 15 -- ​मेरठ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के मंडलीय कार्यालय, मेरठ द्वारा देशप्रेम और उत्साह के साथ हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करना था। ​यह भव्य तिरंगा रैली राम सहाय इंटर कॉलेज से देशभक्ति के नारों के साथ आरंभ हुई। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों का यह कारवां शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंडलीय कार्यालय, मेरठ पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Purnia News: जीडी गोयनका स्कूल के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली खादी और ग्रामोद्योग आयोग के मंडलीय निदेशक डॉ. संजीब रॉय ...