मेरठ, मई 27 -- मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय छात्र रोहन पुत्र राम कुमार ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे मेरठ के हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार शाम छात्र की मौत हो गई। सूचना पर कंकरखेड़ा कस्बा चौकी पर तैनात दरोगा ऋतुराज पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। दरोगा के अनुसार परिजनों ने बताया कि रोहन नहा रहा था। नहाने के बाद उसे उल्टी होने लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- नाराज किशोरी ने किया विषपान, भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...