मेरठ : किसान नेताओं की पुलिस कार्यालय में पिटाई पर बनाई रागनी
मेरठ, अगस्त 29 -- मेरठ पुलिस कार्यालय में किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को थर्ड डिग्री देने के मामले में ऋषिपाल खदाना ने रागनी बनाई है। इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे बातचीत के लिए दोनों किसान नेताओं को बुलाया गया और फिर मारपीट की गई। इस दौरान दिग्विजय भाटी के पूरे बयान को रागनी में गाया गया है। किसान नेता और भाकियू बीआर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी व मेरठ जिलाध्यक्ष मोहित जाटव की 19 अगस्त को पुलिस कार्यालय पर पुलिस ने पिटाई की थी। पूर्व एसएसपी अविनाश पांडेय ने दोनों को बातचीत के लिए बुलाया था। यह भी पढ़ें- दिग्विजय भाटी और मोहित से मारपीट प्रकरण में महापंचायत का ऐलान इस दौरान कुछ विवाद हुआ और दोनों को अवैध हिरासत में लेकर मारपीट की गई। आरोप है कि आईपीएस अविनाश पांडेय ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.