मेरठ, अप्रैल 8 -- कानपुर किडनी कांड के आरोपी डॉ. अफजल 10 साल से खुशहालनगर में क्लीनिक चला रहा था। रेलवे रोड के मकबरा अबू के पास ही मोहल्ला बजरिया निवासी डॉ. अफजल का नाम कानपुर किडनी कांड में सामने आया है। कानपुर पुलिस डॉ. अफजल की तलाश में लगी है और मेरठ पुलिस से भी मदद मांगी गई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि डॉ. अफजल 10 साल से लिसाड़ीगेट के खुशहाल नगर में अपने एक रिश्तेदार के घर में बनी दुकानों में क्लीनिक चला रहा था। कुछ माह पहले ही उसने अपना क्लीनिक पास ही नई दुकान में शिफ्ट किया था। एक आलीशान घर भी उसने यहां बनाया। जिस दुकान में क्लीनिक बनाया, वह बिलाल का है। पुलिस ने पूछताछ की तो बिलाल ने बताया कि पहले डॉ. आदिल यहां पर क्लीनिक चलाते थे, जिसे नौ माह पूर्व खाली कर दिया था। डॉ. अफजल ने इसके बाद इसे किराये पर लिया था। हालांकि चार माह से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.