मेरठ : कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मौत
मेरठ, मई 11 -- रोहटा पूठखास पुल के पास कांवड़ पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक और उसके बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि युवक की दो बेटियां गंभीर घायल हो गईं। हादसे के बाद कार गंगनहर पटरी किनारे खाई में पलट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया और इसके बाद आरोपी की कार कब्जे में ली। इस मामले में आरोपी कार सवार को भी गिरफ्तार किया गया है। रसूलपुर धौलड़ी गांव निवासी 40 वर्षीय जहीर रविवार को धौलड़ी गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में आये थे। उनके साथ बाइक पर दो बेटियां और बेटा भी था। कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोपहर को जहीर बाइक से वापिस घर लौट रहा था। चौधरी चरणसिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पूठखास पुल के पास ही हरिद्वार की ओर से आ रही काले रंग की टाटा टियागो कार ने जहीर की बाइक को सामने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.