मेरठ : कांवड़ियों के जत्थे से एक कांवड़िया लापता, परिजन तलाश में जुटे
मेरठ, अगस्त 12 -- कांवड़ियों के जत्थे के साथ डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गया टीपीनगर क्षेत्र का युवक लापता हो गया। ज्वालापुर में जत्थे से बिछड़ने के बाद उसने दूसरे कांवड़िये के फोन से दुकान मालिक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद है और कोई सुराग नहीं मिला। 24 घंटे तक पता नहीं चलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उसकी तलाश में उत्तराखंड पहुंच गए हैं। मुल्ताननगर निवासी मन्नू नौ अगस्त को मोहल्ले के 23 कांवड़ियों के साथ बाइक से हरिद्वार के लिए निकला था। दस अगस्त को सभी ने हरिद्वार से गंगाजल उठाया और डाक कांवड़ लेकर मेरठ के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: हरिद्वार जल लेने गए कांवड़िए की हादसे में मौत परिजनों के मुताबिक मन्नू की बाइक साथी कांवड़िये के पास थी, जबकि उसका मोबाइल साथ चल रही गाड़ी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.