मेरठ, सितम्बर 13 -- कांग्रेस की गांधी-आंबेडकर विचार संवाद यात्रा रविवार को मेरठ पहुंची। यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम समेत 11 नेता शामिल हैं। मेरठ पहुंचने पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के मेरठ पहुंचने पर पीसीसी सदस्य हेमंत प्रधान और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इंतजार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की बुनियाद हैं। यात्रा के माध्यम से इन विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने और मौजूदा समय में उनकी प्रासंगिकता पर संवाद करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गांधी-आंबेडकर संवाद यात्रा बिजनौर पहुंची यात्रा के दौरान संवाद ...