मेरठ, अप्रैल 2 -- मेरठ। कचहरी परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब बार एसोसिएशन कार्यालय के पीछे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र की है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी और आम लोग मौजूद रहते हैं। आग लगने की घटना से पूरे परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक खड़ी थी तभी अचानक उसमें से धुआं निकलता दिखाई दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बाइक ने आग पकड़ ली और कुछ पलों में लपटें तेज हो गईं। आग की ऊंची लपटों और धुएं को देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके से दूर हटने लगे। कई लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस की प्रारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.