मेरठ : कंप्यूटर सेंटर में बन रही थीं फर्जी मार्कशीट, संचालक पकड़ा
मेरठ, मई 31 -- जानी कस्बे में संचालित कंप्यूटर सेंटर पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने छापा मारकर फर्जी मार्कशीट बनाने का भड़ाभोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर सेंटर संचालक को हिरासत में लिया और सेंटर से कंप्यूटर समेत अन्य उपकरण कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची, जिससे परिजनों को अपहरण की आशंका हो गई और उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत भी की। जांच में पूरा मामला फर्जी मार्कशीट तैयार किए जाने से जुड़ा निकला। जानकारी के अनुसार जानी कस्बा निवासी कुलदीप पुत्र राजकुमार कस्बे में विधू कंप्यूटर सेंटर संचालित करता है। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में सेंटर पर पहुंचे और कुलदीप को साथ ले गए। यह भी पढ़ें- मेरठ : कंप्यूटर सेंटर में बन रही थीं फर्जी मार्कशीट, संचालक पकड़ा देर शाम तक उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.