मेरठ, अप्रैल 8 -- मेरठ परिक्षेत्र में चल रहे ऑपरेशन विवेचना अभियान ने ठोस नतीजे देने शुरू कर दिए हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी द्वारा की गई समीक्षा में एक मार्च के मुकाबले एक अप्रैल तक लंबित विवेचनाओं में नौ प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। जिसे पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। सीसीटीएनएस पोर्टल के आंकड़ों के आधार पर बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जनपदों की समीक्षा में मेरठ जनपद सबसे आगे रहा। जहां लंबित विवेचनाओं में 13 प्रतिशत की गिरावट आई। विशेष रूप से किठौर (35%), सरधना (26%), सदर देहात (19%) और कैंट (18%) सर्किलों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया।बुलंदशहर में आठ प्रतिशत की कमी के साथ स्याना और नगर सर्किल का प्रदर्शन बेहतर रहा, जबकि बागपत और हापुड़ में 3-3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हापुड़ के नगर, पिलखुवा और गढ़...