मेरठ, अप्रैल 2 -- यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट और मुरादाबाद पुलिस ने उधम सिंह गैंग के शूटर 50 हजारी आशु उर्फ मोंटी को मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार रात मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी आशु ने 12 मार्च 2026 को मुरादाबाद के कारोबारी अरशू ढल से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी और विरोध करने पर फायरिंग की थी। इस मामले में ही पुलिस ने आशु निवासी हाफिजपुर हापुड़ पर इनाम घोषित किया था। एसटीएफ एएसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के शुभम ग्रीन विला रामगंगा विहार निवासी अरशू ढल का कारोबार है। अरशू ढल के मोबाइल पर 12 मार्च 2026 को एक व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले गाली गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी और अपना नाम आशु उर्फ मोंटी बताया। आरोपी आशु ने बताया कि वह उधम सिंह गैंग का शूटर है और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.