मेरठ : एसटीएफ ने फर्जी रॉयल्टी रैकेट का किया भंडाफोड़, 23 पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार
मेरठ, जून 17 -- एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने असली रॉयल्टी दस्तावेज में हेरफेर कर फर्जी रॉयल्टी तैयार करने और फर्जी आईएसटीपी यानी इंटर स्टेट ट्रांजिट पास बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बागपत कोतवाली में 23 आरोपियों पर मुकदमा कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी में पीडब्ल्यूडी का एक क्लर्क भी शामिल है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी और कुछ अन्य विभाग के दर्जनभर अधिकारियों-कर्मचारियों और ठेकेदारों की भूमिका भी सामने आई है। मुख्यमंत्री ने भी घटना का संज्ञान लिया है और प्रदेश भर में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि खनन की रॉयल्टी में कुछ लोग हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज बना रहे थे। फर्जी आईएसटीपी का इस्तेमाल कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही थी। इसी को लेकर बागपत के निवाड़ा गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.