मेरठ : एशियन गेम्स में पदक जीतकर लौटीं पारुल, पुष्पवर्षा कर स्वागत
मेरठ, अक्टूबर 3 -- एशियन गेम्स में दो कांस्य पदक जीतकर मेरठ और देश का गौरव बढ़ाने वाली अंतरराष्ट्रीय एथलीट पारुल चौधरी के गृह जनपद में लौटने पर शहर से गांव तक ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा से लेकर कंकरखेड़ा और सिवाया टोल प्लाजा से उनके गांव इकलौता तक जगह-जगह खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से पारुल का अभिनंदन किया। करीब एक साल बाद गांव पहुंचीं पारुल के स्वागत में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और ग्रामीण उमड़ पड़े। वहीं पारुल के स्वागत में पुलिस विभाग से भी अधिकारी भी पहुंचे। सीओ ब्रह्मपुरी भी परतापुर और कंकरखेड़ा थाने के पुलिसकर्मियों के साथ काशी टोल पहुंचे और पारुल को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। महिला पुलिसकर्मियों ने पारुल के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.