मेरठ, मार्च 15 -- कमिश्नरी पार्क में एडीएम सिटी के ड्राइवर का फांसी लगा शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने साथी होमगार्डों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शनिवार सुबह मृतक के बड़े भाई सिविल लाइन थाने पहुंचकर हत्या की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर कस्बा निवासी 26 वर्षीय अंकुर नागर पिछले एक वर्ष से संविदा पर एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह का ड्राइवर था l 12 मार्च को शामली में साथ शादी समारोह में गए थे l देर रात में वहां से वापस आने पर अंकुर ने चौधरी चरण सिंह पार्क में जाकर वहां लगे टीन शेड में अंघोछा का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली lशुक्रवार सुबह जब लोग पार्क में पहुंचे तो शव लटका देख पुलिस को सूचना दी l वहीं मृतक के भाई अखिलेश ने होमगॉर्ड कर्मियों पर अंकुर की पीट पीट कर हत्या का आरोप लगया है l जानका...