मेरठ : एक लाख की रिश्वत लेते राजकीय निर्माण निगम के इंजीनियर समेत दो गिरफ्तार
मेरठ, मई 26 -- एंटी करप्शन टीम ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के अवर अभियंता और उनके निजी चालक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते मंगलवार दोपहर जागृति विहार स्थित कार्यालय गेट पर गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार और रालोद महासचिव से बागपत स्थित राजा मिहिर भोज डिग्री कॉलेज, बेगमाबाद पाबला के निर्माण कार्य से जुड़े भुगतान रिलीज कराने की एवज में एक लाख रुपये लिए गए थे। एंटी करप्शन टीम ने आरोपियों से रिश्वत में ली गई रकम भी बरामद कर ली है। चौधरी एसोसिएट फर्म के संचालक/ठेकेदार चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर गंगानगर के रहने वाले हैं और रालोद में महासचिव भी हैं। वर्ष 2020 में इनकी फर्म को बागपत स्थित राजा मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का ठेका मिला था। पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब Rs.8.50 करोड़ बताई गई है। सत्येन्द्र सिंह तोमर के अनुसार उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.