मेरठ : एआई के प्रयोग से शिक्षण को बनाया प्रभावी
मेरठ, सितम्बर 27 -- मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 27 सितंबर को ग्रेटर नोएडा स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में संगणनात्मक चिंतन एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर क्षेत्रीय कार्यक्रम हुआ। इसमें नोएडा क्षेत्र के 15 जिलों के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। मूल्यांकन के बाद क्षेत्र से 18 श्रेष्ठ प्रस्तुतियों का चयन मुख्य मंच के लिए किया गया। मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल की मध्य शाखा समन्वयक जया भाटिया ने 'पारिस्थितिकी सृजन' विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संगणनात्मक चिंतन के व्यावहारिक उपयोग के साथ शिक्षण को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने वाले अपने मौलिक प्रतिरूप प्रस्तुत किए। उनकी विश्लेषणात्मक सोच और व्यावहारिक प्रतिरूपों की निर्णायक मंडल एवं शिक्षाविदों ने सराहना की।प्रधानाचार्या वीनू अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.