मेरठ, जनवरी 22 -- योग नगरी ऋषिकेश से उज्जैन जा रही ट्रेन संख्या 14310 उज्जैनी एक्सप्रेस पर बुधवार सुबह करीब 12 बजे जिटौली गांव के पास पत्थरबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। कई कोच में लगे पत्थरों से ट्रेन में बैठे यात्री सहम गए। ट्रेन चालक ने सिटी स्टेशन पर मामले की जानकारी आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे और पटरी किनारे पतंग उड़ा रहे बच्चों को पकड़कर पूछताछ की। आरपीएफ इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि पटरी किनारे खेल रहे बच्चों ने ही ट्रेन पर पत्थर मारे थे। छोटे बच्चे होने के चलते उन्हें चेतावनी देते हुए उनके परिजनों को सौंप दिया। ट्रेन में पत्थर लगने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। पत्थरबाजी की घटना के बाद ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...